Jump to content

Commons:मूल्यवान चित्र

From Wikimedia Commons, the free media repository
This page is a translated version of a page Commons:Valued images and the translation is 100% complete. Changes to the translation template, respectively the source language can be submitted through Commons:Valued images and have to be approved by a translation administrator.

Shortcuts: COM:VI • COM:VAL • COM:VALUE

मूल्यवान चित्र वे चित्र हैं जो कॉमन्स के समुदाय द्वारा दूसरी विकिमीडिया परियोजनाओं पर प्रयोग के लिए विशेषतः मूल्यवान माने जाते हैं। हर मूल्यवान चित्र, कॉमन्स के समुदाय द्वारा अपनी तरह का सबसे मूल्यवान सचित्रण माना जाता है।

उद्देश्य

मूल्यवान चित्र परियोजना उच्च विविधता और उपयोगीता के मूल्यवान चित्र प्रदान करने के सदस्यों के प्रयास को पहचानने और प्रोत्साहित करने, और ऑनलाइन प्रयोग के लिए ऐसे चित्र खोज रहे दूसरी विकिमीडिया परियोजनाओं से सम्पादकों के लिए एक संसाधन गढ़ने के उद्देश्य से बना है। यह परियोजना ऐसे योगदानकर्ताओं को भी प्रसिद्धि दिलाती है जिन्होंने ऐसे जटिल विषयों के चित्रों से योगदान करने का प्रयास किया है जिन्हें पाना मुश्किल या नामुमकिन है।

मूल्यवान चित्रों, गुणवत्तायुक्त चित्रों और निर्वाचित चित्रों के बीच अंतर

गुणवत्तायुक्त चित्र परियोजना का उद्देश्य है कॉमन्स पर उच्च तकनीकी गुणवत्ता वाले चित्र प्रदान करने वाले सदस्यों को पहचानना और प्रोत्साहित करना। प्रदर्शित चित्र कॉमन्स के सोने पे सुहागा हैं, और यह परियोजना सर्वश्रेष्ठ मूल्य और तनकीकी गुणवत्ता के लिए है।

दूसरी ओर मूल्यवान चित्र वे चित्र हैं जो किसी ऑनलाइन प्रसंग में दूसरी विकिमीडिया परियोजनाओं पर प्रयोग के लिए अपनी तरह के सबसे मूल्यवान हैं। मूल्यवान चित्रों के लिए तकनीकी आवश्यकताएँ काफी कम हैं, क्योंकि मुद्रण में प्रयोग के लिए उपयोगीता पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है। अगर विषय अधिक मूल्य का हो और फ़ोटो उसे 480×360 या किसी समकक्ष दृश्यमान आकार में अच्छे से दर्शाता हो, किसी आधुनिक मोबाइल फ़ोन का बिल्ट-इन कैमरा पर्याप्त होना चाहिए। मूल्यवान चित्र तकनीकी गुणवत्ता के बारे में कम और मायने रखने वाले अच्छे और मूल्यवान विषयों को खोजने के लिए आपके कौशल तथा चित्र के पृष्ठ पर जानकारी की उपयोगीता के बारे में ज़्यादा है।

पदोन्नत मूल्यवान चित्रों के उदाहरण

पात्रता

पदोन्नत मूल्यवान चित्र
वर्ष-मास चित्र
२०२५-१०
  
३०७
२०२५-०९
  
२७०
२०२५-०८
  
२८४
२०२५-०७
  
३३४
२०२५-०६
  
३२५
२०२५-०५
  
३२८
२०२५-०४
  
३०६
२०२५-०३
  
३०८
२०२५-०२
  
२६१
२०२५-०१
  
३०६
२०२४-१२
  
३०५
२०२४-११
  
२६९
२०२४-१०
  
२७३

कॉमन्स पर सभी चित्र मूल्यवान चित्र के रूप में नामांकित किए जाने के पात्र हैं, चाहे वह कोई फ़ोटोग्राफ़, ऐनिमेशन, स्कीम, आरेख, चार्ट, स्कैन, चिह्न या कंप्यूटर रेंडरिंग हो, और चाहे वह मूल या व्युत्पन्न हो। दस्तावेज़, स्प्रेडशीट्स, प्रस्तुतीकरण, स्कोर्स, आवाज़ और वीडियो फ़ाइलें मूल्यवान चित्र परियोजना के कार्यक्षेत्र में नहीं पड़ते हैं।

कार्यविधि

मूल्यवान चित्रों के पात्रों को मूल्यवान चित्रों के पात्रों के पृष्ठ पर नामांकित और समीक्षित किया जा सकता है। उसी पृष्ठ पर चित्रों के किसी समूह को मूल्यवान चित्रों के समूहों के लिए नामांकित और समीक्षित किया जा सकता है।

आंकने का काम कॉमन्स के समुदाय द्वारा मूल्यवान चित्रों के मापदंडों के अनुसार किया जा सकता है।

पदोन्नत चित्र और समूह

वर्तमान में मूल्यवान चित्र के रूप में चिह्नित ५३,०२८ चित्र हैं, जो उपलब्ध चित्रों (१२,९१,११,७४९) का करीब ०.०४१ प्रतिशत है, और २८३ मूल्यवान चित्रों के समूह हैं।